परिजनों से नाराज होकर दिल्ली की युवती ने हरिद्वार में आत्महत्या की

श्यामपुर थाना क्षेत्र के चीला मार्ग पर जंगल के इलाके में एक युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती के मुंह से झाग निकल रहा। पुलिस की जांच में युवती की पहचान दिल्ली निवासी आराधना के रूप में हुई।पता चला है कि वह परिजनों से नाराज होकर दिल्ली से हरिद्वार आई थी। जहां गुरुवार को दिन में उसका शव मिला। शव के पास एक बैग और मोबाइल फोन मिला है। बैग के अंदर से एक शॉल, एक गिलास के साथ सफेद रंग का पाउडर मिला।

थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन खंगालने पर मृतका की शिनाख्त आराधना (35) पुत्री अभयनाथ निवासी द्वारिका सेक्टर एक दिल्ली के तौर पर हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वह देर रात तक यहां पहुंचेंगे। परिजनों से विवाद होने के बाद युवती कल रात किसी समय हरिद्वार पहुंची थी। प्रथम दृष्टया उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है।

The post परिजनों से नाराज होकर दिल्ली की युवती ने हरिद्वार में आत्महत्या की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share