मुख्यमंत्री धामी ने जेल विकास बोर्ड की बैठक पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को जेल विकास बोर्ड की बैठक में एक जेल एक प्रोडक्ट के विकास पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सितागंज खुली जेल में कच्ची घानी तेल संयंत्र लगाने और सितारगंज व हरिद्वार जेल में मशरूम की खेती की सहमति दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि कारागारों में बंद कैदियों के कौशल विकास के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। आईटीआई के माध्यम से जेलों में अलग-अलग ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित करे। उन्होंने जेलों में बनाए गए उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि अधिकारी समय-समय पर जेलों में भोजन की व्यवस्थाएं देखें ताकि कैदियों के भोजन की गुणवत्ता बनी रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कारागार हरिद्वार, अल्मोड़ा, केंद्रीय कारागार सितारगंज और उपकारागार हल्द्वानी में बेकरी यूनिट की स्थापना से लगभग 12 लाख रुपये आय हुई है। सितारगंज खुली जेल में गोशाला की स्थापना से 10 लाख रुपये की आय हुई है। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगोली, एडीडी जेल अभिनव कुमार, सचिव सी रविशंकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने जेल विकास बोर्ड की बैठक पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share