मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को कई सौगात दी

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को कई सौगात दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को कई सौगातें दीं। सीएम धामी ने अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नं. 59 सीतापुर सरोवर में वाटर बॉडी रिजुविनेशन योजना के लिए 1.68 करोड रुपए, सिंचाई विभाग के तहत विकासखण्ड रायपुर बांदल नदी में नहर के शीर्ष पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 2.19 करोड़ रुपए, बीजापुर नहर के हैड का सुदृढीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 5.00 करोड रुपए और उत्तराखंड पेयजल निगम के अन्तर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 84.45 करोड रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय बालक छात्रावास कण्डोली देहरादून में अनुरक्षण कार्य के लिए 46.56 लाख रुपए, राजा बाबू पब्लिक इण्टर कॉलेज आसफग्रान्ट हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) के लिए 2.00 लाख रुपए तथा इण्टरमीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) के लिए 3.00 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

The post मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को कई सौगात दी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share