मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीद दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज से ठीक दो साल पहले राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी और उन्हें सरकार में मुख्य सेवक का दायित्व मिला। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस चुनाव में भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ नए कीर्तिमान स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2 वर्षो के कालखंड में राज्य सरकार ने बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न अनुसार 4 जून को 400 पार के नारे में हमने अपना योगदान देना है। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने साथ अन्य लोगो को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की विकास योजनाएं बढ़ी हैं। पूरे विश्व के अंदर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत की पहचान बढ़ी है विकास को नए पंख लगे हैं। भारत नई बुलंदियों को छू रहा है एवं विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प अनुसार आज देश में सीएए का कानून लागू किया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। आज आतंकवाद का खात्मा हुआ है। कोरोना के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आज़ादी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद हरिद्वार में मातृशक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर हमे अपना आशीर्वाद दिया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने भी यूसीसी हेतु धन्यवाद दिया था, यह धन्यवाद उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता को जाता है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने होनहार युवाओं के हक को बचाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया है। कई हज़ार एकड़ ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त करवाई है। जिन लोगो ने हल्द्वानी में अशांति फैलाने की कोशिश की वो आज जेल में हैं। उत्तराखंड शांत प्रदेश है। यहाँ दंगाईयों की कोई जगह नही है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता बची रहेगी। हरिद्वार एवं आसपास क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं पर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार – ऋषिकेश कॉरिडोर बनाकर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए समय सीमा निर्धारित कर ली गई है।

The post मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share