कांग्रेस विधायकों ने जिलाधिकारी से मिलकर जल जीवन मिशन योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाकर जांच की मांग की

जिला हरिद्वार से कांग्रेस के चारो विधायकों ने बसपा विधायक के साथ बुधवार को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल से मिलकर जल जीवन मिशन योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाकर जांच की मांग की। डीएम ने सीडीओ प्रतीक जैन को विधानसभा क्षेत्रवार बैठक कर योजना के कार्यों की समीक्षा कर जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

भगवानपुर विधायक ममता राकेश, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, कलियर विधायक फुरकान अहमद, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने बुधवार को रोशनाबाद कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना में नियम के तहत कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि जल जीवन मिशन में व्यापक भ्रष्टाचार की जांच को लेकर डीएम से मुलाकात की गई।

The post कांग्रेस विधायकों ने जिलाधिकारी से मिलकर जल जीवन मिशन योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाकर जांच की मांग की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share