कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
हरियाणा के सोनीपत से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सोनीपत के साथ हरिद्वार की भी लड़ाई लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को सतपाल ब्रह्मचारी ने आश्वस्त किया।साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने बहुत कुछ दिया है, अब जन्मभूमि में सफलता मिली।
The post कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया appeared first on rajputkhabar.