नदी पर बना पुल टूटने से कई गांव का संपर्क कटा

क्कड़ कलां रौ नदी पर पुल टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल के नीचे पाइप और मिट्टी डालकर रपटा बनाया था जो बरसात में तेज पानी के चलते टूट गया। शुक्रवार रात रौ नदी में आए तेज पानी से रपटा पूरी तरह तहस नहस हो गया।इससे 15 गांवों का संपर्क ज्वालापुर और बहादराबाद से कट गया है। एक्कड़ कलां रौ नदी पर बना पुल 2016 में अधिक पानी आने के कारण टूट गया था। इसके बाद पुल को दोबारा नहीं बनाया गया। लोनिवि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के के लिए पुल के नीचे दोनों ओर दीवार लगाकर एक रपटा बनाया था जिससे होकर लोग आवाजाही कर रहे थे। यह रपटा पिछले दिनों बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था जो कि शुक्रवार को बारिश के तेज पानी आने से टूट गया।

The post नदी पर बना पुल टूटने से कई गांव का संपर्क कटा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share