नगर निगम और प्रशासन की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए नई कार्यप्रणाली अपनाई है। अब किसी भी अभियान से पहले संबंधित क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और उसी के आधार पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 140 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई शुरू होने से पहले सुबह करीब 10 बजे चिन्हित क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें फुटपाथों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध बोर्ड, सामान और अन्य अतिक्रमण हटाते हुए जब्ती की कार्रवाई की।

The post नगर निगम और प्रशासन की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share