कॉलोनी में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सकुशल पड़कर नदी में छोड़ा
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते एक मगरमच्छ नहर से निकलकर कनखल क्षेत्र राजा गार्डन के निकट गणपति धाम कालोनी के फेस वन में पहुंच गया।
कालोनी में खड़ी कार के नीचे बैठे विशालकाय मगरमच्छ को देखकर पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। लोगों ने कालोनी में मगरमच्छ आने की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा। नदियों का जलस्तर बढ़ने और सिल्ट जमा होने के चलते मगरमच्छ जैसे विशालकाय जीव नदी से निकलकर आबादी में आ रहे हैं। हरिद्वार के अलावा लकसर में भी मगरमच्छ के आबादी में आने की घटना सामने आ चुकी है। जिससे लोगों में दहशत है।
The post कॉलोनी में घुसे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सकुशल पड़कर नदी में छोड़ा appeared first on rajputkhabar.