माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी में उमडा आस्था का जन सैलाब
माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा। देश के कई प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के तमाम घाटों पर पुण्य की डूबकी लगायी।सुबह सवेरे से ही हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर दान आदि कर्म किए। मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने और दान आदि कर्म करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है और अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी माना जाता है। यही कारण है कि हरिद्वार में भारी सर्दी के बीच श्रद्धालु पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण कर उनके मोक्ष की कामना की।
The post माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी में उमडा आस्था का जन सैलाब appeared first on rajputkhabar.

