साइबर ठगो ने ऑनलाइन नौकरी के नाम पर युवती से 1.77 लाख रुपए ठगे

सिडकुल क्षेत्र में साइबर ठगों ने ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 1.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सिडकुल मनोहर भंडारी ने बताया कि नवोदयनगर सिडकुल निवासी पूजा भट्ट के मोबाइल पर 26 अप्रैल को एक नंबर से कॉल आई।कॉल करने वाले ने नौकरी की जानकारी देते हुए उसे एक प्लेटफॉर्म का लिंक भेजा और उसमें पंजीकरण कराया। इसके बाद छह मई को फ्राड लिंक के जरिये उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में 50-50 हजार रुपये और सात मई को 77,906 रुपये निकाल लिए गए।इस तरह कुल 1,77,906 रुपये उसके खाते से गायब हो गए।

पीड़िता के अनुसार यह रकम सुनील वसंत हिवाले नाम के व्यक्ति के बैंक आफ महाराष्ट्र खाते और आदर्श सुभाष कोर नामक व्यक्ति के कर्नाटका बैंक खाते में ट्रांसफर हुई।इनमें से 77,906 रुपये की राशि बैंक ने होल्ड कर दी, लेकिन एक लाख रुपये अभी तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। इंस्पेक्टर सिडकुल मनोहर भंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

The post साइबर ठगो ने ऑनलाइन नौकरी के नाम पर युवती से 1.77 लाख रुपए ठगे appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share