हरिद्वार में डेंगू का खतरा 6 मरीजों में पुष्टि हुई

बारिश के मौसम के बाद अब हरिद्वार जिले में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। अब तक छह डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें तीन रुड़की, दो शिवालिक नगर और एक भूपतवाला हरिद्वार से हैं।रुड़की के रामनगर, भंगेड़ी और ग्रामीण क्षेत्र से डेंगू के मरीज मिले हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या छह हो गई है, लेकिन अभी तक किसी भी मरीज की मृत्यु की सूचना नहीं है। डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।हाल ही में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने डेंगू की रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

The post हरिद्वार में डेंगू का खतरा 6 मरीजों में पुष्टि हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share