विकास प्राधिकरण ने ज्वालापुर क्षेत्र में दो अनधिकृत निर्माण सीज किये
ज्वालापुर क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। शुक्रवार को ऐसे दो व्यावसायिक भवनों को सील किया गया। सचिव मनीष सिंह ने बताया कि पीएसी गेट के सामने टिहरी विस्थापित क्षेत्र में राजकुमार और रेलवे फाटक से पहले मेघा अरोड़ा के अनाधिकृत निर्माण की सीलिंग की गई।निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मानचित्र मंजूर कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
The post विकास प्राधिकरण ने ज्वालापुर क्षेत्र में दो अनधिकृत निर्माण सीज किये appeared first on rajputkhabar.

