जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया

आगामी कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी विभागों को 25 जुलाई तक हर हाल में तैयारियां पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर और नमामि गंगे घाट सहित कई संवेदनशील स्थानों का दौरा किया गया। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल और स्वच्छता की समीक्षा की।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और गड्ढामुक्त होना चाहिए। निर्माण और मरम्मत कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

उन्होंने भीड़ और यातायात प्रबंधन को मेले की सफलता की कुंजी बताते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, डायवर्जन और सूचना संकेतक लगाने के निर्देश दिए। सभी विभागों को दैनिक समीक्षा कर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत भी दी। निरीक्षण में सीवर लाइन और रिंग रोड परियोजना की भी समीक्षा हुई। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने व सुनिश्चित करने को कहा कि यात्रा मार्ग पर कोई अवरोध न हो।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी पर जोर दिया।

The post जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share