जिलाधिकारी ने जिला योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है। जिन विभागों ने अब तक पूरी धनराशि खर्च नहीं की है, वे समयबद्ध ढंग से व्यय सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई। डीएम ने राज्य सेक्टर के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में बी-डी श्रेणी में शामिल विभागों को ए-श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।
इस बैठक में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएमओ आरके सिंह, एसडीएम जितेंद्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, ईई-लोनिवि दीपक कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी मौजूद रहे। 21 फरवरी से तीन मार्च तक विशेष अभियान हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीर्थनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पिछले तीन माह से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
The post जिलाधिकारी ने जिला योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की appeared first on rajputkhabar.

