जिलाधिकारी ने परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज परिवहन कार्यालय का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग द्वारा ई रिक्शा चालकों के लिए चलाये जा रहे सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि केवल सत्यापित चालक एवं सत्यापित ई-रिक्शा ही सड़कों पर संचालित हों, जिससे अवैध एवं अनियंत्रित संचालन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने परिवहन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए है कि बिना सत्यापन के किसी भी ई रिक्शा का संचालन ना किया जाए।

निरिक्षण के दौरान सत्यापित ई-रिक्शाओं पर रूट-वाइज रंग-कोडित क्यूआर स्टिकर स्वयं चस्पा किए गए। यह क्यूआर स्टिकर पुलिस द्वारा चालक, मालिक सत्यापन तथा आरआई द्वारा वाहन सत्यापन के उपरांत ही जारी किए जा रहे हैं। यह अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा स्वीकृत एसओपी के अनुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित एवं सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में उपस्थित ई-रिक्शा चालकों से भी संवाद करते हुए चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के संबंध में जानकारी ली।

The post जिलाधिकारी ने परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share