जिलाधिकारी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी मदों में जनपद को ए श्रेणी में लाना सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान दिये।

जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देश जनपद को सभी मदों में ए श्रेणी में लाया जाये तथा जिन मदों में जनपद डी श्रेणी में है, उनकी अलग से समीक्षा की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराई जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण योजनाओ में बजट की प्रतीक्षा न करते हुए टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण की जाये तथा बजट आवंटित होते ही वर्क ऑर्डर जारी किये जायें ताकि निर्माण कार्यों में विलम्ब न हो। उन्होंने कहा कि बजट का सदुपयोग करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन समय से किया जाये। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने चल रहे निर्माण कार्यों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता पर नजर बनाए रखे तथा भौतिक प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी ऐंसा कार्य न करें जिससें विभाग की बदनामी हो। कहा कि फाईलों तक सीमित न रहे बल्कि फरियादियों की समस्याएं भी सुने और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी फरियादी को बिना सुने वापस न भेजा जाये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें तथा फील्ड कर्मचारी से अधिक जानकारी अर्जित करें ताकि कोई भी फील्ड कर्मचारी भ्रमित न कर सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों का निर्वहन पूरी तत्परता व इमानदारी से करने के निर्देश दिये।

The post जिलाधिकारी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share