जिलाधिकारी ने जिला गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की 52वीं बैठक में कस्साबान नाले में आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के संबंध में चर्चा हुई।कस्साबान नालें की वस्तुस्थिति के संबंध में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

इसके अलावा नाले का मय निरीक्षण करने, अवैध दुकानों को सील करने और जुर्माना बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। हरिद्वार स्थित विभिन्न गंगा घाटों, नालों और अन्य स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित विभाग की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। चंडीघाट पर ड्रोन एवं लाइट की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।गंगा नदी, नहर आदि में यात्रियों और अन्य लोगों की ओर से पुलों पर से कूड़ा गंदगी एवं पूजा सामग्री डालने से रोकने को जाली लगाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि जगह- जगह बोर्ड लगाए गए हैं। पुलों पर से कूड़ा गंदगी और पूजा सामग्री डाले जाने पर जुर्माना लगाने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।

The post जिलाधिकारी ने जिला गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक ली appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share