झबरेड़ा विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पाड़ली गेंदा में किया गया।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 108 शिकायतें, आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विद्युत बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय निर्माण जैसी समस्याएं सम्मिलित रहीं। इनमें से 23 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी को प्रेषित किया जा रहा है, तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान एवं पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए यह शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।

The post झबरेड़ा विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share