पहाड़ों पर लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

पहाड़ों में हो रही भारी बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। हरिद्वार में गंगा उफान पर बह रही है।अभी गंगा का लेवल 293.30 मीटर है। गंगा का वार्निंग लेवल 294 मीटर है। गंगा के बढ़ते जल स्तर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर बनाये हुए हैं।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ निमेष कुमार ने कहा कि पहाड़ों पर भारी वर्षा होने से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। अभी गंगा 293.30 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 294 मीटर है। अभी खतरे के निशान से गंगा नीचे है। उन्होंने कहा अभी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। जिसके कारण गंगा का स्तर अभी और बढ़ सकता है।

The post पहाड़ों पर लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share