ज्वालापुर फ्लाईओवर पर मरम्मत के चलते यात्रियों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही

ज्वालापुर फ्लाईओवर पर मरम्मत के चलते यात्रियों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही

रिद्वार-रुड़की हाईवे स्थित ज्वालापुर फ्लाईओवर पर मरम्मत के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों मरम्मत के चलते यह सड़क संकरी हो चुकी है, जिस कारण यातायात अक्सर फंस रहा है।रविवार को स्थिति यह रही कि इस हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या रही। विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो गई। यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हुई। लोगों का कहना है कि मरम्मत जरूरी है, लेकिन यदि यातायात का बेहतर प्रबंधन किया जाए तो जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

The post ज्वालापुर फ्लाईओवर पर मरम्मत के चलते यात्रियों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share