हरिद्वार स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी के गोदाम में आग लगी

हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित एटेरो नाम की एक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। शुक्रवार को कंपनी में सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पहले तो कर्मचारियों ने गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण वेल्डिंग की चिंगारी बताई जा रही है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

The post हरिद्वार स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी के गोदाम में आग लगी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share