खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकली पनीर और पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध केमिकल बरामद किया है.

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा आर.के. सिंह और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन एवं योगेंद्र पांडेय ने मंगलौर स्थित बरकत डेयरी पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं मिला, लेकिन चार कर्मचारी वहां मौजूद थे.

निरीक्षण में पनीर निर्माण स्थल पर खाली प्लास्टिक के डब्बों में लगभग 1000 एमएल केमिकल मिला तथा 04 टीनों में खुला रिफाइंड तेल मिला, जिनका उपयोग पनीर निर्माण में किया जा रहा था. निर्माण स्थल पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सम्बधी प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था. इतना ही नहीं बिना फूड लाइसेंस के पनीर निर्माण किया जा रहा था. टीम ने पनीर, रिफाइंड तेल आदि का नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए लिया. टीम को एक डीप फ्रीजर में लगभग 1 क्विंटल पनीर का मिला.रिफाइंड तेल एवं खुले केमिकल का पनीर निर्माण में प्रयोग करने के कारण वहीं गड्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया गया. पूछताछ में कर्मचारी रजत कुमार ने बताया कि लगभग 02 क्विंटल पनीर को आज नेहरू कॉलोनी देहरादून स्थित गोपाल डेयरी में सप्लाई के लिए भेजा गया था. इस मामले में भी विभाग अधिकारियों ने कारवाई की.

The post खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share