वन विभाग टीम ने वन्य जीवो के शिकार के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

कालसी वन प्रभाग की टीम ने वन्य जीवों के शिकार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक मृत मोर और घायल दो गोह (मॉनिटर लिजर्ड) बरामद किए गए हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसडीओ कालसी वन प्रभाग शिप्रा शर्मा ने बताया कि चौहड़पुर में शिकारियों की ओर से एक मोर और दो गोह के शिकार की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।इसके लिए सहसपुर के चोरखाला तक कांबिग की गई। इस बीच गुरुवार को विभाग की एक टीम ने आरक्षित वन क्षेत्र चांदपुर के चोरखाला से दो आरोपियों निक्का पुत्र राजकुमार निवासी बंगाली बस्ती चोरखाला सहसपुर और वाजिद पुत्र बॉबीनाथ निवासी घिस्सुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से गंभीर रूप से घायल दो गोह और मृत अवस्था में एक मोर बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

The post वन विभाग टीम ने वन्य जीवो के शिकार के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share