आगामी कुंभ मेले को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त ने उच्च स्तरीय बैठक की

रिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में कुंभ मेले से जुड़े विभिन्न व्यवस्थागत और समन्वय संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित मेला प्रशासन, रेलवे, दूरसंचार विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने यातायात, सुरक्षा, संचार, आवास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अपनी तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।आयुक्त ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

The post आगामी कुंभ मेले को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त ने उच्च स्तरीय बैठक की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share