गुर्जर नेता भडाना ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा

गुर्जर नेता करतार सिंह भड़ाना ने आज कांग्रेस के हाथ को अलविदा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। रविवार को हरिद्वार भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक समेत भाजपा के पदाधिकारियों ने करतार सिंह भड़ाना को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

बता दें कि भड़ाना हरियाणा के फरीदाबाद लोस सीट से 1991, 2004 व 2009 का चुनाव जीते थे। उन्होंने मेरठ लोकसभा सीट से भी चुनाव जीता। वह उत्तर प्रदेश की मीरापुर विधानसभा से विधायक भी रहे। भड़ाना भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस भी छोड़ दी है।भड़ाना की वापसी की चर्चाओं के साथ इसके सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। गुर्जर नेता करतार सिंह भड़ाना के भाजपा में शामिल होने के बाद चर्चा है की रिक्त हुई मंगलोर विधानसभा सीट से भाजपा अब भड़ाना को उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सक्रियता से इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार सीट से भाजपा के प्रत्याशी तो नहीं होने वाले हैं, जबकि वर्तमान सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। त्रिवेंद्र सिंह रावत की अचानक बड़ी सक्रियता से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

The post गुर्जर नेता भडाना ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share