हरिद्वार वन विभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया

हरिद्वार वन विभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया

प्रदेश में वन्यजीव तस्करी के मामले रुकने के लिए प्रयासरत राज्य वन महकमे को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने बुधवार काे एक शातिर आफताब काे वन्यजीव तस्करी के आराेप में गिरफ्तार किया है।वन प्रभाग की टीम ने आफताब के पास से मॉनिटर लीजर्ड के 285 नग हत्ता जोड़ी बरामद किए हैं।

नई दिल्ली के वाइल्ड लाइफ क्राइम कण्ट्रोल ब्यूरो की सूचना पर हरिद्वार वन प्रभाग की कई टीमें वन क्षेत्रों व आबादी इलाकों मे तलाशी अभियान चला रही थीं। इसी दौरान टीम को आफताब का सुराग मिला। जिसके बाद रणनीति बनाकर वन कर्मियों ने उसे दबोच लिया। वन विभाग की टीम ने उसके पास से मॉनिटर लिज़ार्ड के 285 जोड़ी अंग बरामद किए। आफ़ताब मूल रूप से रामपुर का निवासी है और वह हरिद्वार में पिछले काफी समय से विष्णु घाट में रह रहा है। हरिद्वार एसडीओ संदीप शर्मा व रेंज अधिकारी शैलेन्द्र नेगी की टीम ने ज़ब इससे कड़ाई से पूछताछ की तो इसके संबंध कई अंतरराज्यीय तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है। बाजार में मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की बड़ी डिमांड है। उल्लेखानीय है कि बीते दिनों ही हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में एसटीएफ ने चौदह किलो हाथी दाँत बरामद कर तीन लाेगाें काे वन्यजीव की तस्करी के आराेप में गिरफ्तार किया था।

The post हरिद्वार वन विभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share