हरिद्वार नगर निगम ने बिजली के खंबो पर फैले विभिन्न कंपनियों के तारों को हटाना शुरू किया

हरिद्वार नगर निगम की ओर से सड़कों पर लगे खंबों पर फैले विभिन्न विभागों व कंपनियों के तारों को हटाना शुरू कर दिया है। निगम सभी विभागों को एक सितंबर से पहले अपने-अपने तार हटा लेने की चेतावनी दी गई थी।इस क्रम में निगम कार्रवाई शुरू करते हुए शिवमूर्ति चौक से रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक स्ट्रीट लाइट पोलों पर बिना अनुमति लगाए गए डिश टीवी और्वइंटरनेट फाइबर के तारों को हटाया गया। अवैध रूप से लगाए गए इन केबलों से न केवल विद्युत व्यवस्था बाधित हो रही थी, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी थी।

निगम हरिद्वार एसएनए श्याम सुंदर दास ने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार के तार, केबल अथवा अन्य उपकरण नगर निगम की पूर्व अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थलों पर नहीं लगाए, साथ ही जिन केबल ऑपरेटरों अथवा इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा स्ट्रीट लाइट पोलों पर अव्यवस्थित रूप से तार लगाए गए हैं, वे इन्हें तत्काल हटा लें। अन्यथा नगर निगम कार्यवाही करते हुए इन तारों को स्वयं हटा देगा।

The post हरिद्वार नगर निगम ने बिजली के खंबो पर फैले विभिन्न कंपनियों के तारों को हटाना शुरू किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share