हरिद्वार में वीकेंड पर हाईवे पर भारी जाम

हरिद्वार में वीकेंड पर हाईवे पर भारी जाम

हरिद्वार में वीकेंड (शनिवार-रविवार) और चारधाम यात्रा सीजन के चरम पर होने के कारण श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।रविवार को भी देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचे, जिससे नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

श्रद्धालु अपने निजी वाहनों, बसों एवं अन्य यात्री साधनों से हरिद्वार पहुंचे, जिससे हाईवे पर वाहनों का रेला सा दिखाई दे रहा है। भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लगी, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए बार-बार ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करना पड़ा।

हरिद्वार-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग, रुड़की लक्सर हरिद्वार मार्ग, कनखल, भीमगोडा, हरकी पौड़ी, ऋषिकुल, चंडी घाट, सप्तऋषि, और हरिद्वार बाईपास आदि मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। स्थिति यह है कि वाहनों को रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा, जिससे चालक और यात्री दोनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई और बैरिकेडिंग लगाकर मार्गों को मोड़ा गया, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके। हरिद्वार में अधिकांश पार्किंग भी पैक हैं। चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

The post हरिद्वार में वीकेंड पर हाईवे पर भारी जाम appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share