सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़
श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर हरिद्वार के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक व बहुविधि पूजन-अर्चन किया।
दूसरे सोमवार को सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दिन भर अनवरत चलता रहा। बाजारों में भी खासी भीड़ दिखायी दी। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अतिरिक्त तीर्थनगरी के प्रमुख शिवालयों, दरिद्र भंजन महादेव, दुःखभंजन महादेव, तिलभाण्डेश्वर महादेव, जनमासा मंदिर (दुल्हा महादेव), विल्वकेश्वर महादे, नीलेश्वर महादेव, गौरी शंकर समेत तमाम शिवालों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।
The post सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ appeared first on rajputkhabar.

