शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली
हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की जांच में शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण करने के लिए अवैध वसूली की पुष्टि हुई है। साथ ही जांच में कूड़ा निस्तारण के नाम पर नगर पालिका को वित्तीय हानि होना प्रतीत हुआ है।अब एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने प्रकरण में सीटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के वार्ड 12 रामधाम कॉलोनी की सभासद गरिमा सिंह ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय को पत्र लिख कर बताया था कि पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण का काम मिडास एनवायरो सोल्यूशन कंपनी कर रही है।कंपनी का नगर पालिका से अनुबंध नहीं है।
The post शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली appeared first on rajputkhabar.

