बहादराबाद क्षेत्र में बदमाशों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चुराया
बहादराबाद क्षेत्र में फैक्ट्री की दीवार तोड़कर बदमाश करीब 10 लाख रुपये कीमत का पीतल और तांबा चोरी कर ले गए। फैक्ट्री संचालक की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बदमाशों की तलाश में जुट गई।थाना क्षेत्र में ग्राम बोंगला के पास सोनवीर की एमएस इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्ट्री है। शुक्रवार शाम वह फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे।
फैक्ट्री संचालक सोनवीर ने बताया कि उसका करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बाजार पुलिस चौकी में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
The post बहादराबाद क्षेत्र में बदमाशों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चुराया appeared first on rajputkhabar.

