राष्ट्रीय खेलो की कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार के होनहार अपना दम दिखाएंगे
राष्ट्रीय खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार के चार बेटे-बेटियां भी अपने दांव दिखाएंगे। इनमें दो बेटे और दो बेटियों का चयन किया गया। बेटे फ्री स्टाइल में देवभूमि उत्तराखंड का पदक दिलाने के लिए दमखम दिखाएंगे।बेटियां महिला कुश्ती में अपनी प्रतिभाएं दिखाएंगी।
वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल चल रहे हैं। इनमें कबड्डी और हॉकी प्रतियोगिता के बाद 10 से 13 फरवरी तक कुश्ती की स्पर्धा शुरू होगी। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड की भी 18 सदस्य महिला और पुरुष टीम का चयन किया गया है। इसमें चार सदस्य हरिद्वार जनपद के भी हैं।इनमें पुरुष वर्ग में रुड़की के मोहित कुमार नौटियाल 57 किलोग्राम भार वर्ग और रुड़की क्षेत्र के ही कलियर के निकट गांव सोहलपुर के शुभम 86 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में अपना हुनर दिखाएंगे। महिला वर्ग में रुड़की क्षेत्र के इमलीखेड़ा की प्राची सैनी 53 किलोग्राम भार वर्ग और हरिद्वार पुलिस में तैनात रजनी बिष्ट 76 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती लड़ेंगी।
The post राष्ट्रीय खेलो की कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार के होनहार अपना दम दिखाएंगे appeared first on rajputkhabar.