भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए

जनपद में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उप जिला अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों फिल्ड कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने सतर्क एवं अलर्ट रहने तथा फिल्ड कर्मचारियों को भी सतर्क रहने को निर्देशित किया जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई घटना घटित होने एवं जल भराव की स्थिति होने पर त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि भारी बारिश के कारण यदि किसी सम्पत्ति एवं योजना को कोई क्षति होती है तो उसका आंकलन करते हुए आंकलन प्रस्ताव तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

The post भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share