इसरो ने अपना सबसे हाईटेक मौसम उपग्रह लांच किया

इसरो ने अपना सबसे हाईटेक मौसम उपग्रह लांच किया

इसरो ने अपना सबसे हाईटेक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को लॉन्च कर दिया। इनसैट-3डीएस को जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) से लॉन्च किया गया है। इनसैट-3डीएस को इसरो ने शनिवार (17 फरवरी 2024)को शाम 5 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया।इसरो प्रमुख ने कहा कि इनसैट-3डीएस मिशन का उद्देश्य मौसम, जलवायु और चक्रवातों पर नजर रखना है। जिससे मौसम और आपदा की सटीक जानकारी हासिल की जा सके। इस मिशन को 10 वर्षों तक अंतरिक्ष में संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य भारत के पर्यावरण निगरानी, समुद्री अवलोकन, मौसम पूर्वानुमान और आपदा राहत कार्यों को बढ़ावा देना है।

ISRO Insat 3DS तीसरी पीढ़ी का सैटेलाइट है। जो समुद्र सतह की बेहतर मौसम निरीक्षण और निगरानी के लिए विकसित किया गया है। यह उपग्रह वर्तमान में अंतरिक्ष में एक्टिव इनसैट-3डी और इनसैट- 3डीआर के साथ मौसम संबंधी सेवाओं में जानकारी की वृद्धि करेगा।

The post इसरो ने अपना सबसे हाईटेक मौसम उपग्रह लांच किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share