कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
कांवड़ मेले के 50 किलोमीटर क्षेत्र में 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति होगी। शिवभक्त कांवड़ियों के लिए उत्तराखंड जल संस्थान करीब 60 लाख रुपये की लागत से पीने के पानी की व्यवस्था करेगा।30 जुलाई से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। चमगादड़ टापू से मोहम्मदपुर झाल तक पानी की आपूर्ति होगी। पेयजल के लिए तीन नए टैंकर रिफिलिंग स्टेशन भी बनेंगे। उत्तराखंड जल संस्थान कांवड़ मेले के दौरान मेला क्षेत्र में छह रिफिलिंग टैंकर से पानी के 54 टैंकरों का पुनर्भरण करेगा। टैंकर भरने के लिए पहले से 10 रिफिलिंग स्थल बने हुए है। पुल जटवाड़ा, बाजूहेड़ी, बेल्डा सल्फर में तीन स्थानों पर नए रिफिलिंग प्वाइंट बनाने की योजना है। ताकि भीड़ बढ़ने के दौरान मेला क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं हो सके। 50 किलोमीटर क्षेत्र में जल संस्थान कांवड़ियों के लिए 500-500 मीटर की दूरी पर पीने के पानी की व्यवस्था करेगा। शिवभक्तों के लिए 51 स्टैंड पोस्ट टैंक सहित लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक स्टैंड पोस्ट लगाने का काम होगा। बता दें कि कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचते है। यहां से कांवड़ में गंगा जल लेकर गंतव्यों को रवाना होते है। कांवड़ के दौरान सभी शिवभक्तों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
The post कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा appeared first on rajputkhabar.

