कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने हंगामा किया

कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने हंगामा किया

हरिद्वार से गंगा जल लेकर बागपत जा रहे कांवड़ यात्रियों के कलश से बहादराबाद में हाइवे पर एक कार टकरा गई। जिससे जल गिर गया। कांवड़ यात्रियों ने पीछा करते हुए कार रुकवा ली।इसके बाद गंगा जल खंडित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।पुलिस ने कार चालक के साथ कांवड़ यात्रियों को हरिद्वार भेजकर दोबारा गंगा जल मंगवाया। तब वे शांत हुए।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बागपत उत्तर प्रदेश के कांवड़ यात्री गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे थे। बहादराबाद में हाईवे स्थित टोल प्लाजा बहादराबाद के पास कांवड़ यात्री गंगा जल को सड़क किनारे रखकर आराम करने लगे। उसी दौरान एक कार उनकी कांवड़ से टकरा गई जिससे गंगा जल गिर गया ।

चालक ने कार रोकने के बजाय और तेज दौड़ा दी। आसपास मौजूद रहे कुछ बाइक सवार कांवड़ यात्रियों ने कार का पीछा किया और बढ़ेडी के पास रुकवा लिया। कांवड़ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

The post कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने हंगामा किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share