महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में कावड़ियों की धूम रही
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर पूरी तरह शिवमय हो उठा है। हरिद्वार, ब्रजघाट और राजघाट से गंगाजल भरकर कांवड़िए अपने-अपने गंतव्यों की ओर पहुंच रहे हैं। सड़कों पर “बम भोले” के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है और हर तरफ भक्ति का उत्साह दिखाई दे रहा है।
कांवड़ियों के स्वागत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह सेवा शिविर और टेंट लगाए गए हैं। सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं द्वारा जलपान, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर है।प्रशासन भी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सतर्क नजर आ रहा है।
The post महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में कावड़ियों की धूम रही appeared first on rajputkhabar.

