कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की

हरिद्वार में जनवरी माह से शुरू होने वाले अर्द्ध कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के दौरान केमिकल, बायोलाजिकल, रेडियोलाजिकल और न्यूक्लियर (सीबीआरएन) से जुड़े संभावित खतरों से निपटने के लिए एसडीआरएफ के 30 जवानों की विशेष टीम तैनात रहेगी।

यह टीम किसी भी तरह की रासायनिक दुर्घटना, जहरीली गैस के रिसाव या अन्य खतरनाक पदार्थों से जुड़ी आपात स्थिति में तत्काल मोर्चा संभालने के लिए तैयार रहेगी। एसडीआरएफ की ओर से अब तक 145 जवानों को इस तरह के खतरों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

इन जवानों को आपात स्थिति में बचाव कार्य करने, प्रभावित क्षेत्र में राहत पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने जैसी जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों, गैस सिलिंडरों और रासायनिक पदार्थों के भंडारण या परिवहन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

The post कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share