देर रात फूड डिलीवरी बॉय से बाइक सवार तीन लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात खाने की डिलीवरी देने जा रहे डिलीवरी ब्वॉय से बाइक सवार तीन लोगों ने मारपीट कर लूटपाट कर दी। तमंचा दिखाते हुए मोबाइल, नकदी के साथ ही बाइक की छाबी, खाने के पैकेट भी लूटकर फरार हो गए।सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली और आरोपियों की तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल सका।

घटना शुक्रवार की रात करीब सवा 12 बजे की है। डिलीवरी का काम करने वाला मोहित पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर खाने की डिलीवरी करने जा रहा था। रेगुलेटर पुल के पास पीछे से बुलेट पर तीन युवक आए और उसकी बाइक के आगे लगाकर उसे रोक लिया। हेलमेट पहने मोहित कुछ इतना कुछ समझ पाता, तभी तीनों ने मारपीट कर शुरू कर दी।

आरोप है कि तीनों ने उसे तमंचा दिखाते हुए डराया और फिर उसकी जेब से पांच सौ रुपये, मोबाइल छीन लिया। बाइक की छाबी निकालने के साथ बैग से खाने के पैकेट भी लेकर फरार हो गए। युवक ने उनका पीछा करने की कोशिश की, मगर वह नहर पटरी से होते हुए रानीपुर झाल की तरफ भाग निकले। इसके बाद युवक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराकर तहरीर दी। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

The post देर रात फूड डिलीवरी बॉय से बाइक सवार तीन लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share