बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प लाठीचार्ज हुआ

रिद्वार। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर एकत्रित होने लगे। काफी देर तक किसानों और पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता होती रही। जब किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से बैठकर बैरीकेड से आगे लड़ने लगे तो, पुलिस ने उन्हें रोका।पुलिस द्वारा रोके जाने पर भी जब वो नहीं रुके तो, पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। पुलिस ने जैसे ही लाठी चार्ज किया तो किसानों में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के बीच कई किसान खेतों की ओर भाग खड़े हुए। किसान नेताओं का आरोप है कि पुलिस की लाठियों से कई किसान घायल हुए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बल प्रयोग सिर्फ स्थिति संभालने के लिए किया गया। इसके बावजूद भी कई किसान टोल प्लाजा पर ही डटे रहे और वहीं धरना शुरू कर दिया।

The post बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प लाठीचार्ज हुआ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share