सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालाें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दाैरान 39 लोगों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और 10050 रुपए का जुर्माना वसूला गया।लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार के आदेशानुसार, लक्सर, सुल्तानपुर, रायसी, और भिक्कमपुर क्षेत्रों में बने होटल, ढाबाें, और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान 39 लोगों को सार्वजानिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया, जिन पर 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।

The post सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share