मेलाधिकारी निरीक्षण कर कुंभ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में स्थायी निर्माण के साथ अस्थायी व्यवस्थाओं को भी गति दी जा रही है। मेला क्षेत्र में शिविरों के लिए भूमि तैयार करने, अस्थायी बस अड्डे, पार्किंग, संपर्क मार्ग, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं के विकास का काम तेज हो गया है।

इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने गुरुवार को बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, हरिद्वार बाईपास और एनएच-74 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति परखी और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप में शिविरों के लिए निर्धारित भूमि पर चल रहे ड्रेसिंग और लेवलिंग कार्यों के साथ अस्थायी सड़कों, बिजली और पेयजल आपूर्ति की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि शिविर स्थलों को समय से तैयार करने के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। दक्षद्वीप में प्रस्तावित अस्थायी बस अड्डे का निर्माण शीघ्र पूरा करने और पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाने को कहा। हद्दीपुर में प्रस्तावित पार्किंग स्थल और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों व पुलों के कार्यों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना के फ्लाईओवर सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि बाईपास को अविलंब पूरा कर कुंभ से पहले यातायात के लिए चालू किया जाए। उन्होंने एनएच-74 पर चिड़ियापुर तक मार्ग की स्थिति देखी और अंजनी चौकी के निकट प्वाइंट 4.2 पर बाईपास के अंतिम सिरे को सुव्यवस्थित कर साइनेज लगाने को कहा।

The post मेलाधिकारी निरीक्षण कर कुंभ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share