नाबालिक लड़की के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया

नाबालिक लड़की के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया

एक परिवार ने चार लोगों पर नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।मंगलवार को एक परिवार झबरेड़ा थाने में पहुंचा। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि वह गन्ना कोल्हू में मजदूरी करता है। 14 दिसंबर की रात को जब वह कोल्हू पर मजदूरी कर घर लौटा तो बेटी को आवाज लगाई लेकिन बेटी बिस्तर पर नहीं मिली।

इसके बाद पुत्री की तलाश करने लगे लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल सका। सुबह के समय चार लोग आए और उसकी बेटी को कार से छोड़कर चले गए। उस समय उसकी बेटी होशो हवास में नहीं थी। इतना ही नहीं उसकी तबीयत खराब हो गई।

इस दौरान जब उसको थोड़ा होश आया तो उसने बताया कि चार लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों से बात करनी चाही तो उल्टे उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं झबरेड़ा थाना प्रभारी अजय शाह का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

The post नाबालिक लड़की के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share