नगर निगम ने घाटों की सफाई कर 8 टन कूड़ा एकत्रित किया
गंगा बंदी के दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े को हटाने के लिए दूसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम और अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की टीमों ने मालवीय घाट और मायापुर हेड रेगुलेटर पर सफाई की।नगर निगम ने करीब आठ टन और अकुम्स कंपनी ने 60 कुंतल कूड़ा एकत्र किया। इसके अलावा रोडवेज परिसर और भगवानपुर के लोकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने डाम कोठी के पास मायापुर हेड रेगुलेटर पर सफाई की।
The post नगर निगम ने घाटों की सफाई कर 8 टन कूड़ा एकत्रित किया appeared first on rajputkhabar.

