बसंत पंचमी पर्व पर हरिद्वार में बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया

हरिद्वार में ठंड और बारिश के बीच वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान के लिए श्रद्धालु सुबह से ही गंगा घाट पर जुटने लगे थे। सबसे अधिक भीड़ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर रही।श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और सूर्य आराधना के बाद मंदिरों की परिक्रमा की और पूजन और दान दक्षिणा भी दी गई। हरकी पैड़ी सहित आसपास के गंगा घाटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे से गुंजायमान होते रहे। वहीं युवाओं और बालकों ने पतंगबाजी कर खुशियां मनाई। अन्य दिनों की अपेक्षा धर्मनगरी के गंगा घाटों और बाजारों में भीड़ अधिक दिखाई दी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी के दर्शन भी किए।

The post बसंत पंचमी पर्व पर हरिद्वार में बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share