जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया
जमालपुर स्थित जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
इस ट्रस्ट की महिला पहाड़ी महासभा अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने आरोप लगाया कि जोहड़ के पास सार्वजनिक भूमि पर भूमाफिया अवैध कॉलोनी बना रहे हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। जबकि, इस भूमि को एचआरडीए सील कर चुका है, इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि जोहड़ की भूमि पर अतिक्रमण नहीं हो सकता। उनका आरोप है कि एचआरडीए की कार्रवाई केवल फाइल तक सीमित है।नेगी ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
The post जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया appeared first on rajputkhabar.

