हाईवे पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा 11 लोग घायल

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे लोगों का एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके बाद इस हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं।बता दें कि यह घटना तब घटी जब एक पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर जा रही थी। अचानक ही राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताते चलें कि वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। इस दौरान हादसे में 11 लोग घायल हो गए।जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली वह तुरंत घटनास्थल पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद सभी घायलों का उपचार शुरू हो गया। जानकारी को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात घटी है।

The post हाईवे पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा 11 लोग घायल appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share