जंगली जानवरों का शिकार कर मांस की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जंगली जानवरों को शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से जंगली जानवर का मांस व तस्करी के लिए प्रयुक्त कार को बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जंगलों में जंगली जानवरों का अवैध शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को लक्सर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। आरोपितों ने मांस तस्करी के लिए नील गाय का शिकार किया था। आरोपितों के कब्जे से 220 किलो नील गाय का मांस व वध में उपयोग होने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किया है। नीय गाय का शिकार करने के बाद आरोपित मांस को तस्करी के लिए प्रयुक्त कार संख्या यूके-17 टीए-0507 से ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते आजम अली, फैसल निवासीगण बड़ा बगड सुल्तानपुर, इरशाद व मोहब्बत मलिक निवासीगण ढाब मौहल्ला, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

The post जंगली जानवरों का शिकार कर मांस की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share