पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन लोगों को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया

पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से 7,980 रुपये और सट्टा पर्ची, डायरी, पेन बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।

कनखल के बैरागी कैंप स्थित बिजली के पीछे आरोपी बिट्टू निवासी गांधी पार्क जसपुर हाल बैरागी कैंप को सट्टे की खाईबाड़ी में एक हजार रुपये, सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरावान में रोहित निवासी कोटरावान को खाईबाड़ी करते हुए सट्टा पर्ची, पेन व 4970 रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया है। सिडकुल क्षेत्र में पाल मार्केट के पास से आरोपी हरिओम निवासी गणेशपुर सिरोली जिला बरेली हाल पता मुल्कीनगर सिडकुल को सट्टे की खाईबाड़ी करते समय 2010 रुपये की नकदी, सट्टा बुक, पैन के साथ गिरफ्तार किया गया।

The post पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन लोगों को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share